
BF से नाराज महिला ने ले ली जान, टुकड़े-टुकड़े किया जिस्म, बिरयानी बनाकर सबको खिला दी
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में झकझोर कर रख देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें मोरक्को की एक महिला ने पहले तो अपने ब्वॉयफ्रेंड की की जान ले ली, फिर उसके बॉडी पार्ट्स को चावल की डिश में पकाकर पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया। लेकिन इस दौरान हुई एक छोटी सी गलती से महिला फंस गई। मामले का खुलासा तब हुआ पुलिस को उसके घर से BF का दांत मिल गया।
संयुक्त अरब अमीरात के अल एन शहर में हुई ये वारदात करीब 1 साल पुरानी है, जिसका खुलासा हाल ही में जाकर हुआ है। वहां रहने वाली एक मोरक्कन महिला ने ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई का बदला लेने के लिए उसकी जान ले ली कर दी। इसके बाद उसके पार्ट्स काटकर बिरयानी की तरह बनने वाली चावल की एक डिश में मिलाकर उसे पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़के का भाई अपने लापता भाई को ढूंढते हुए महिला के घर जा पहुंचा। वो महिला मृतक के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई, जिसके बाद उस शख्स ने महिला को लेकर पुलिस से शिकायत कर दी।
पुलिस ने जब महिला के घर छापा मारा तो तलाशी के दौरान वहां रखे मिक्सर में उसे मृतक का एक दांत मिल गया। पुलिस ने जब उसका DNA टेस्ट कराया तो वो BF का ही निकला। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला का कहना है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे धोखा देते हुए एक अन्य लड़की के साथ शादी करने जा रहा था, इसी बात से गुस्सा होकर मैंने उसकी जान ले ली।
महिला के मुताबिक उसने ये काम गुस्से से पागल होते हुए किया। आरोपी महिला का कहना है कि हम पिछले सात साल से साथ थे और इतने सालों से वो ही उसका खर्चा उठा रही थी। लेकिन इतना सब होने के बाद भी जब उसने उसे धोखा दे दिया तो बदला लेने के लिए मैंने ये कदम उठा लिया। फिलहाल महिला के खिलाफ केस चल रहा है।