
गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की, बेहद आसानी से करिए पता
किसी भी औरत के लिए मां बनना एक सुखद पल होता है। मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे के सगे-संबंधियों में भी खुशनुमा माहौल बना रहता है। ऐसे में बच्चे के रिश्तेदार बुआ, दादा, दादी सभी अनुमान लगाते रहते हैं कि घर में आनेवाला मेहमान लड़का होगा या लड़की? लेकिन इसका सटीक अनुमान लगाना आज भी संभव नहीं हुआ कि गर्भ में पलने वाला बच्चा लड़का है या लड़की?
हालांकि मेडिकल साइंस कुछ परीक्षण की मदद से आपको बता सरकता है क गर्भवती महिला के पेट में पल रहा बच्चा है लड़का है या लड़की, लेकिन बच्चे के जन्म से पहले इस तरह के परीक्षण अपराध की श्रेणी में आते हैं, लिहाजा आप ऐसा भूल कर भी न करें।
क्योंकि इसके लिए आपकों जेल भी जाना पड़ सकता है। लेकिन यहां आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे जिससे मदद से आप इस बात को समझ सकते हैं कि गर्भवती महिला लड़के को जन्म देगी या लड़की को।
दरअसल, ऐसी कहावत पिछले लंबे समय से चली आ रही है कि अगर किसी गर्भवती महिला को खट्टा खाने या राख खान खाने की इच्छा हो रही है तो इसका मतलब यह माना जाता है कि वह महिला लड़के को जन्म देने वाली है।
अगर किसी गर्भवती महिला के चेहरे पर पिंपल है तो यह भी लड़का होने का संकेत देता है, साथ ही यग गर्भवती महिला के लिए शुभ संकेत बताया जाता है।
गर्भावास्था के दौरान महिलाओँ का पेट निकलना तो लाजमी है। लेकिन अगर इस दौरान किसी महिला का पेट आम गर्भवती महिलाओं की तुलना में अधिक निकला है तो इसे भी लड़का होने का संकेत बताया जाता है।
बताया जाता है कि गर्भवती महिला को उल्टी आना आम बात है, लेकिन अगर ऐसा किसी महिला के साथ एक सप्ताह तक लगातार उल्टी आती है तो ये भी इस ओर इशारा करता है कि महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है।
आपतो बता दें कि ये सभी बाते अनुमान के आधार पर बताई जाती है, इस लिए इससे अधिक खुश या अधिक निराश होने की कोई बात नहीं है। क्योंकि लड़का हो या लड़की, आखिर वो है तो आपके कलेजे का टुकड़ा ही।